महाराष्ट्रः मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, गढ़चिरोली में पुलिस को बड़ी सफलता
मुंबई, 21 मई। गढ़चिरोली जिले के पैडी जंगल में शुक्रवार तड़के सी-60 के जवानों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए हैं। सी-60 के जवानों ने शुक्रवार सुबह तक घटनास्थल से 6 नक्सलवादियों के शवों को बरामद कर लिया था। गढ़चिरोली के डीआईजी संदीप पाटिल ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई है। घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार एटापल्ली तहसील स्थित पैडी के जंगल में नक्लवादी तेंदुपत्ता के सिलसिले में गुरुवार रात बैठक कर रहे थे। इसकी गोपनीय जानकारी सी-60 के जवानों को मिल गई। इसी आधार पर पुलिस टीम ने गुरुवार रात में पैडी जंगल में नक्लवादियों को पकड़ने के प्रयास शुरु किये। लेकिन पुलिस दल के आने की भनक मिलते ही नक्सलवादियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अबतक 13 नक्सलवादियों के मारे जाने की पुष्टि डीआईजी संदीप पाटिल ने की है। घटनास्थल से छह शवों को बरामद कर लिया गया है और अन्य शवों की तलाश की जा रही है!






More News
सोनू सूद और रितेश देशमुख होंगे मेयर के उम्मीदवार?
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसके मद्देनजर पार्टी ने अपनी खोई हुई...
मुंबई में इमारत का एक हिस्सा ढहने से 6 लोग घायल
4 stored building falled in andheri मुंबई। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित जुहू गली में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात...
गोवंडी में दो मंजली इमारत गिरने से तीन की मौत, 10 घायल
मुंबई गोवंडी के प्लाट नंबर 3 में भारी बारिश के बीच दो मंजली एक इमारत गिरने से तीन लोगों की...
लॉकडाउन में बेरोजगार हुए युवक ने खुदकुशी की
मुंबई, 26 मई,। पालघर जिले के वसई पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नायगांव पश्चिम इलाके में मंगलवार शाम को एक युवक...
Average Rating