
लॉकडाउन में बेरोजगार हुए युवक ने खुदकुशी की
मुंबई, 26 मई,। पालघर जिले के वसई पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नायगांव पश्चिम इलाके में मंगलवार शाम को एक युवक ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते युवक की नौकरी छूट गई थी। जिससे वह काफी निराश था। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार नायगांव स्थित किरवली सोसायटी निवासी हर्ष कांतिलाल प्रजापति (35) अपने परिवार के साथ रहता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई थी। जिससे वह काफी परेशान था। इसी के चलते मंगलवार शाम साढ़े चार बजे उसने बेडरूम में लगे पंखे के हुक से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






More News
सोनू सूद और रितेश देशमुख होंगे मेयर के उम्मीदवार?
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसके मद्देनजर पार्टी ने अपनी खोई हुई...
मुंबई में इमारत का एक हिस्सा ढहने से 6 लोग घायल
4 stored building falled in andheri मुंबई। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित जुहू गली में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात...
गोवंडी में दो मंजली इमारत गिरने से तीन की मौत, 10 घायल
मुंबई गोवंडी के प्लाट नंबर 3 में भारी बारिश के बीच दो मंजली एक इमारत गिरने से तीन लोगों की...
महाराष्ट्रः मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, गढ़चिरोली में पुलिस को बड़ी सफलता
मुंबई, 21 मई। गढ़चिरोली जिले के पैडी जंगल में शुक्रवार तड़के सी-60 के जवानों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में...
Average Rating